अपने जीवन का एक अवलोकन
(Turning Fourty)
आने वाले कुछ महीनो बाद मैं 40 साल का होने वाला हु, और मेरे अधिकांश हम उम्र दोस्त भी जीवन के इसी पड़ाव पर है यानी चार दशक पूरे करके जीवन के पांचवे दशक में प्रवेश कर चुके है या बस एक दो साल में करने वाले है।
😄😄
क्या उपलब्धिया रही जीवन के इन बीते हुए सालों में।आप सब मित्र भी लगभग 40 के आसपास है।कुछ मित्र अभी जीवन के चौथे दशक के अंतिम वर्षो में है यानी कि अभी 40 वर्ष पूरे नही किये लेकिन होने वाले है एक या दो सालों में,कुछ लोग जो मेरे मित्र है वो 45-50 वर्ष के आसपास के भी है।चलिए आज हम सब अपने अभी तक के अपने जीवन का एक सत्य अवलोकन कुछ बिंदुओं पर करते है,और देखते है आज तक कि
1-दस बड़ी उपलब्धिया क्या रही अब तक के जीवन में।
2- तीन बड़ी गलतियां क्या की अपने जीवन मे जिनसे बचा जा सकता था ओर जीवन और बेहतर हो सकता था।
3- कोई एक चीज़ भूतकाल में जाकर बदलने का मौका मिले तो क्या बदलना चाहोगे अपने जीवन से जुड़ी।
4-अभी तक के जीवन मे कौन से पांच या फिर ज्यादा भी हो सकते है वो कौन महत्वपूर्ण व्यक्ति रहे जिन्होंने आपके जीवन को और सोच को प्रभावित किया और कुछ हद तक बदला भी।
5-अपने अभी तक के जीवन अनुभव और उपलब्धियों के आधार पर आने वाले जीवन के क्या 5 बड़े लक्ष्य बना कर चल रहे है और कब तक इनको प्राप्त करने की सोच रखी है।
सभी लोग ईमानदारी से इसमें प्रतिभाग कर सकते है।
(Comment box me bhi aap likh skte hai,या अपने दोस्तों के साथ इन बिंदुओं पर चर्चा जरूर करें।)
(थोड़ा बहुत मैन्युपुलेशन कर सकते हो जितना आप सही समझो या सांकेतिक भाषा मे भी लिखो तो चलेगा)
लेकिन दोस्तो के सामने दिल नही खोलोगे तो और कोई जगह है भी नही और इस दुनिया मे दिल की बाते करने के लिए और जीवन की कुछ बेहतर प्लानिंग करने के लिए।
मेरे विचार में उपलब्धि जो हम सबकी समान है।इस प्रकार हो सकती है।
1- शुरू के 20-25 सालों में ही बहुत कुछ घटित हो जाता है जो जीवन की आगे की राह बनाता है इसलिए इसका अवलोकन सबके लिए अलग अलग ही होगा।आप भी करिए।
2-अपना घर,गाड़ी etc ले लिया और समाज मे एक रुतबा बना लिया।
3-दुनिया जहान में घूम लिए (आधा अधूरा है ये भी अभी)
इसके बाद....
आप सोचो और लिखो इसके आगे क्या क्या हुआ ..
मेरे हमउम्र दोस्तो हम जीवन के चौथे दशक को पार करके पांचवे में आ गए है और लगभग आधा या उससे थोड़ा ज्यादा जीवन तो अब तक जी ही लिए है।क्योंकि 80 तक पहुचना भी एक उपलब्धि होगी।।
इसलिए अवलोकन करना तो बनता है।ताकि आने वाले समय को और बेहतर और शानदार बनाया जा सके।
और अगले 10-10 साल के आने वाले 3 या 4 दशकों की रूपरेखा बनाई जाए। हम में से कुछ भाग्यशाली मित्र 100 भी छू सकते है।
लेकिन जिंदगी ना मिलेगी दुबारा।।ये ध्यान रखना इसलिए इस जीवन का उत्सव अभी से और आज से ही शुरू करे।
हर दिन है कि बस जा रहा है....और हम...
शायद हम भी धीरे - धीरे जा रहे है।
हम सब आगे बढ़ रहे है ...
एक अवलोकन इसलिए जरूरी है।
Comments
Post a Comment
pls do not enter any spam link in the comment box