content=keywords=think different,child specialist doctor,dr ravikant Nirankari,pediatrician,child health,newborn care tips,breastfeeding tips,newborn care,doctoraof2020,ramcharit manas,short stories,bhagwad geeta,poem " Think different Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2022

छोटे जानवरो पर दया करे।

 मेरे क्लीनीक के पास कॉलोनी में  एक कुतिया ने कुछ दिन पहले 4 क्यूट पपीस को जन्म दिया था। उन चार में से एक कुछ  दिन बाद ठंड से मर गया।हालांकि उनके लिए झाड़ियों,पुराने कपड़ो और प्लास्टिक से एक शेल्टर बनाया था हमने। लेकिन एक पपी के ठंड से मर जाने के बाद मैंने और कुछ लोगो ने उनके लिए पुरानी रजाई और कार्ड बोर्ड और रेत के कटटो से एक बढ़िया मजबूत पपी हाउस बना दिया।अब वो 15 दिन के आसपास के हो गए थे और इधर उधर खेलने लगे थे, कालोनी के बच्चे और बड़े भी उनके साथ खेलते थे। उनके लिए बिस्किट और रोटियां ले जाना मेरे लिए आम सी बात हो गई थी। कल 2 पपी सड़क किनारे पर खेल रहे थे। एक तेज़ रफ़्तार कार वाले ने दोनों को कुचल दिया,कुछ लोगो ने वेटनरी डॉक्टर को बुलाया लेकिन दोनों तुरन्त मर गए। कुतिया के आने से पहले कुछ लोगो ने दोनों को खाली मैदान में गड्ढा करके दबा दिया,दोनों की हालत बहुत खराब थी। कल कुतिया रात भर रोती रही और कुछ खा नही रही थी, और एक अब एक ही पपी है उसके पास। आज वो उसको छोड़ कर दिन भर कहि नही गयी। सब लोगो को उनपर बड़ी दया आ रही है। आस पास के कुछ लोग उसको खाना दे रहे है। मैं भी उनको खाना देने...

स्नान से सुरक्षित दूरी रखे

स्नान से सुरक्षित दूरी रखे(हास्य व्यंग्य )  मैं पहले रोज ही नहाता था। कभी कभी दिन में कई बार भी नहा लेते थे। मनुष्य स्वभाव स्वरूप मुझे भी इस बात का अभिमान हो गया कि मैं रोज नहाता हु।मुझसे बड़ा नित्य नियम साधक कोई नही है। और अभिमान तो बड़ो से बड़ो का नही रहा फिर मैं तो हु ही क्या.... फिर मेरा अभिमान तोड़ने के किये स्वयम शरद ऋतु को अपने विकराल रूप में अपने सभी शस्त्रों सहित जैसे कि शून्य डिग्री पारा ,घना कोहरा आदि के साथ प्रकट होना पड़ा। शरद ऋतु ने कहा ,पुत्र अभिमान ठीक नही हैं।चाहे वो प्रतिदिन स्नान का ही क्यों ना हो।अतः कर्मयोगी बनो और त्याग के रास्ते पर चलो,त्याग सर्वोपरि योग है। तुम कुछ दिन स्नान का त्याग करके मन को पवित्र करने हेतु साधना करो और अभिमान को नष्ट करो। या फिर एक दिन स्नान और एक दिन उसका त्याग करके भी अपना अभिमान दूर कर सकते हो। इस प्रकार तुम्हारा मन  पवित्र हो जाएगा। क्योंकि उससे प्रतिदिन स्नान करने का तुम्हारा अभिमान खत्म हो जाएगा। इस प्रकार इस नाचीज को परम् ज्ञान की प्राप्ति हुई और मेरा अभिमान चूर चूर हो गया। *जे रखी चाही अभिमान से दूरी,प्रतिदिन स्नान से बनावे दूरी...